Vilom Shabd Kise Kahte Hai ( विलोम शब्द किसे कहते है ) भाषा में शब्दों का ज्ञान भाषा को सरल बनाता है। शब्द भाषा के वो इकाई होते है जो वर्णों के एक निर्दिष्ट क्रम में सजकर अर्थ प्रकाश करते है। शब्दो के बिना भाषा के अस्तित्व शून्य रहजाता है। इसीलिए शब्दों का महत्व किसी भी भाषा में सबसे ज्यादा होता है।
शब्दों के सही क्रम तथा पूर्णता से ही वाक्य बनते है, जिससे कोई व्यक्ति अपने मन भाव तथा विचारों को किसी दूसरे के सामने व्यक्त कर सकता है। चलिये आज जानते है जानते है विलोम शब्द के बारे में।
विलोम शब्द किसे कहते है?
विलोम शब्द के परिभाषा तथा उसके भेद के साथ साथ कुछ उदाहरण के साथ इसे समझेंगे। आइये विलोम शब्द किसे कहते हैै जानने से पहले शब्द तथा वर्ण के बारे में थोड़ी सी चर्चा कर लेते है।
वर्ण –
वर्ण भाषा के लिखित रूप का वो इकाई है जिसके बगैर शब्दों तथा वाक्यों के परिकल्पना असम्भव है। वर्ण भाषा के अक्षर होते है, जिसके मदद से हम किसी भी भाषा को एक लिखत रूप प्रदान कर सकते है।
यह उस भाषा के ऊपर निर्भर करता है कि किसी भाषा में कितने वर्ण तथा अक्षर होंगे। पुरखों का ज्ञान अगले पीढ़ी को समर्पण करना तथा एक उत्कृष्ट साहित्य के परिचय देने के लिए भाषा के लिखित रूप की बहत अबश्यकता होती। Vilom Shabd Kise Kahte Hai
शब्द –
वर्णों के एक सही क्रम से ही शब्दों का गठन होता है। शब्द किसी भी निर्दिष्ट वस्तु तथा व्यक्ति विशेष की एक परिचय होता है, जैसे की आम, पेड़, पहाड़, दिनेश, राम आदि। शब्दों से वाक्य का गठन होता है। वाक्य से ही शब्दों को पूर्णता मिलती है।
विलोम शब्द –
विलोम शब्द किसी शब्द के उलटा अर्थ प्रकाश करने वाले शब्द को कहा जाता है। जो शब्द किसी शब्द के विपरीत अर्थ प्रकाश करता हो उसे उसके विलोम शब्द कहा जाता है। यह शब्द को विपरितार्थ शब्द तथा विपरीत शब्द भी कहा जाता है।
ऐसे में आम जिंदेगी में हम कई सारे विपरीत या विलोम शब्द के इस्तेमाल करते है, जैसे की छोटा-बड़ा, कम-ज्यादा, आगे-पीछे, ऊपर-नीचे आदि।
परिभाषा –
किसी शब्द के विपरीत अर्थ प्रकाश करने वाली शब्द को विलोम शब्द कहा जाता है।
विलोम शब्द के भेद –
विलोम शब्द के 3 प्रकार होते है-
स्वतंत्र विलोम शब्द
उपसर्ग से बने विलोम शब्द
लिंग के आधार पर बने विलोम शब्द
चलिये एक एक करके सबके बारे में जानते है।
1- स्वतंत्र विलोम शब्द-
ऐसे विलोम शब्द के अनुलोम शब्द से किसी प्रकार का समानता नहीं रहता है। यह किसी निर्दिष्ट आधार पर नहीं बनते। इस तरह के विलोम शब्द अपने अनुलोम शब्द से बिलकुल ही अलग तथा भिन्न लगते है।
उदाहरण –
छोटा – बड़ा
आगे – पीछे
ऊपर – नीचे
ज्यादा – कम
सोना – उठना
डूबना – तैरना
जल्दी – देरी
2- उपसर्ग से बने विलोम शब्द-
उपसर्ग से बने विलोम शब्द दो प्रकार के होते है। उपसर्ग के योग से बने विलोम शब्द और उपसर्ग के परिवर्तन से निर्मित विलोम शब्द।
उपसर्ग के योग से निर्मित विलोम शब्द –
इस तरह के विलोम शब्द में मूल शब्द के साथ उपसर्ग के योग करने पर विलोम शब्द का गठन होता है।
उदाहरण –
वादी – प्रतिवादी
फल – प्रतिफल
मान – अपमान
ज्ञान – अज्ञान्त
आशा – निराशा
उपसर्ग के परिवर्तन से बने विलोम शब्द –
ऐसे वोलोम शब्द के मूल शब्द में उपसर्ग से परिवर्तन लाने से विलोम शब्द का गठन होता है।
उदाहराण –
अनुराग – विराग
अनाथ – सनाथ
आस्तिक – नास्तिक
अकाल – सुकाल
अपेक्षा – उपेक्षा
3- लिंग परिवर्तन से निर्मित विलोम शब्द
ऐसे विलोम शब्द लिंग के परिवर्तन से बनते है। लिंग के परिवर्तन करने पर यह उस शब्द के विपरीत अर्थ प्रकाश करते है।
उदाहरण –
राजा – रानी
लड़का – लड़की
नर – नारी
पुत्र – पुत्री
आशा है आपको ” विलोम शब्द किसे कहते है ” शिर्षक का यह लेख आपको जरूर पसंद आया होगा। अपने विचार हमे कमेंट्स में लिखके जरूर बताये ।
आपने क्या सीखा ?
हमे आशा है की आपको Vilom Shabd Kise Kahte Hai (विलोम शब्द किसे कहते है ) विषय के बारे में दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी। अगर आपको इस विषय के बारे में कोई Doubts है तो वो आप हमे नीचे कमेंट कर के बता सकते है। आपके इन्ही विचारों से हमें कुछ सीखने और कुछ सुधारने का मोका मिलेगा।