लागोरी खेल खेल के नियम हिंदी में, कैसे खेला जाता है

लागोरी खेल खेल के नियम हिंदी में ( Seven stones game rules in hindi ) नमस्कार दोस्तों, जैसा की हम जानते है की हमारे बचपन में हम काफी ऐसे खेल खेलते थे जो आज के समय में कंप्यूटर और मोबाइल गेम में बदल चुके है।
ऐसा ही एक खेल है लागोरी जिसे पिट्टू खेल के नाम से भी जानते है और अंग्रेजी में Seven Stones Game के नाम से भी जानते है। इसी खेल से जुड़े कुछ नियमों के बारे में हम इस आर्टिकल में बताने जा रहे है। आईये जानते है लागोरी खेल के नियम हिंदी में।
लागोरी खेल हिंदी में
लागोरी का खेल भारत में एक प्राचीन खेल माना जाता है। इस खेल को आज से तक़रीबन 5000 साल से पहले से खेला जाता है। ऐसा माना जाता है की इस खेल को भगवान श्री कृष्ण अपने दोस्तों के साथ खेला करते थे और इसका वर्णन हमे गीता में भी मिलता है। इस खेल की शुरुआत दक्षिण भारत से हुई थी, तब से यह आज तक खेला जा रहा है।
लागोरी के अन्य नाम
जैसा की हम जानते है की इस खेल को पुरे भारत में खेला जाता था। उसी तरह से इस खेल को अन्य नामों से भी जाना जाता है। इस खेल को भारत के अलग-अलग कोनो में अलग-अलग नाम से जाना जाता है। यह है वो अन्य नाम।
- लिंगोरछा, लागोरी -(Maharashtra, Karnataka)
- लिंगोज -(Telangana)
- सतोडियू -(Gujarat)
- पिट्ठू, पिट्टो -(Haryana, Punjab, Chandigarh, Bihar)
इसके अलावा भी और कई नाम है।
लागोरी खेल के नियम
इस खेल के यह कुछ ऐसे नियम है जो आपके लिए शायद थोड़े जाने पहचाने लग सकते है। इन नियमों के साथ ही यह खेल खेला जाता है।
- इस खेल में दो टीमे होती है।
- इस खेल में एक टीम में 7-7 खिलाडी होते है।
- इस खेल में लगोरी गिराने वाली टीम को सीकर कहते है वही दूसरी टीम को हीटर कहा जाता है।
- इस टीम में लागोरी में 7 पत्थर होते है जिन्हें एक के ऊपर एक रखा जाता है।
- इस खेल में हर टीम के खिलाडी को तीन मौके दिए जाते है। अगर वो खिलाडी तीनों मौके चुक जाता है तो उसे आउट माना जाता है और दूसरी टीम को मौका दिया जाता है।
- अगर Seeker टीम के खिलाडी लागोरी फोड़ देते है तो हिटर वाली टीम उस टीम को आउट करने की कोशिश करती है।
- हिटर वाली टीम बाल को पकड़ कर भाग नही सकती है उसको सामने वाली टीम के खिलाडी को गेंद से मारना होता है यानी हिट करना होता है।
- लागोरी बनाने वाली टीम का खिलाडी आउट हो जाता है तो हिटर की टीम जीत जाती है नही तो सीकर की टीम जीत जाती है।

मेरा नाम सुरेश कुमार सोलंकी है। मेरी रूचि नई चीजों के बारे में लिखना और उन्हें आप तक पहुँचाने में अधिक है। मुझे 3 वर्ष से अधिक Content writing का अनुभव है और 2 वर्ष से भी अधिक समय से ब्लॉग्गिंग कर रहा हूँ। मेरे द्वारा लिखा गया कंटेंट आपको कैसा लगा, कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। आप इनसे नीचे दिए सोशल मीडिया हैंडल पर जरूर जुड़े।