Kark Rekha ki sabse kam lambai kis rajya me hai ( कर्क रेखा की सबसे कम लंबाई किस राज्य में है ) हमारी प्यारी पृथ्वी का आकार पूर्ण रूप से गोलाकार न होकर अंडाकार उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों पर चपटी तथा भूमध्य रेखा के पास थोड़ा चपटी हुई है।
इतना बड़ा यह धरती पर किसी जगह का स्थान बताना कितना मुश्किल है क्या यह अपने सोचा है? ऐसे में किसी शहर के दुकान तथा मॉल को ढूंढ हो तो हम किसी से पूछ भी लेते है, पर क्या हो आसमान में उड़ रही किसी हवाई विमान के लिए किसी जगह को ढूंढ पाना इतना आसान है? जी बिलकुल है, इसीलिये पृत्वी को कुछ काल्पनिक रेखाओं में बांटा गया है, जिन्हें हम अक्षांश रेखा और देशांतर रेखा कहते है।
ऐसे में 180 अक्षांश रेखा और 360 देशांतर रेखा महजूद है, जो किसी भी जगह के कॉर्डिनेट्स तथा स्थान बताने के लिए काफी है। चलिये आज जानते है कर्क रेखा क्या है ? और भारत में कर्क रेखा किस किस राज्यो से होकर निकली है और कर्क रेखा की सबसे कम दूरी किस राज्य में आता है?
अक्षांश रेखा और देशांतर रेखा क्या है?
कर्क रेखा के बारे में जानने से पहले अक्षांश रेखा और देशांतर रेखा के बारे में जान लेते है। भले ही यह रेखा काल्पनिक है परंतु दिशा निर्देशन में इनकी भूमिका अहम होता है।
अक्षांश रेखा –
अक्षांश रेखाएं पूर्व से पश्चिम की और विषुवत/भूमध्य रेखा से समांतर 1 डिग्री पर खिंचे हुए रेखा को कहा जाता है। यह काल्पनिक रेखाएं 1 डिग्री के अंतराल में ऊपर उत्तर की ओर और नीचे नीचे दक्षिण के और खींचे गए है। इनकी संख्या कुल 180 है।
विषुवत रेखा 0 डिग्री के अक्षांश पर बसा हुआ है, जब की कर्क रेखा तथा मकर रेखा 23.5 डिग्री पर और उत्तरी ध्रुव वृत और दक्षिणी ध्रुव वृत 66.5 डिग्री पर बसे हुए है। उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव यह दोनों 90 डिग्री पर बसे हुए है।
देशांतर रेखा –
देशांतर रेखाएं उत्तर से दक्षिण की और खिंचे हुए रेखा है। गोलाकार/अंडाकार वस्तु के चारो और खिंचे होने के कारण इनकी संख्या 360 है। आपको बतादे के लंदन के ग्रीनवीच नमक शहर से गुजरा हुआ देशांतर रेखा को 0 डिग्री माना गया है, यही से समय की गिनती की जाती है। इसलिए हम समय में gmt(ग्रीनवीच मीन टाइम)+/- देखते है।
कर्क रेखा –
कर्क रेखा उन 5 प्रमुख अक्षांश रेखायो में से एक है जो के मानचित्र पर परिलक्षित होते है। यह रेखा भूमध्य रेखा के ऊपर उत्तरी गोलार्ध रे 23.5 डिग्री अक्षांश पर है। इस रेखा में भारत, लीबिया, मेक्सिको,चीन, बहमास, माली, ओमान, UAE, सऊदी अरबिया, अल्जीरिया, पश्चिम सहारा जैसे देश आते है।
भारत में कर्क रेखा की सबसे कम दूरी वाली राज्य-
भारत में कर्क रेखा मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिमबंग, झारखण्ड, छतिषगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होकर गुजरता है। कहीं कहीं पर यह लंबी दूरी तक है तोह कही पर कम दूरी । राजस्थान में कर्क रेखा की दुरी सबसे कम है, जब के मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा।
राजस्थान में यह बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिले के बीच में से गुजरता है। कर्क रेखा की दुरी राजस्थान में लगभग 85 किलोमीटर है। माहि नदी राजस्थान की एक मात्र ऐसी नदी है जो के कर्क रेखा को दो बार काटती है।
आशा है दोस्तों आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा होगा। पोस्ट के बारे अपने विचार हमे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखे और ऐसे ही पोस्ट पढ़ने के लिए हमारे साथ जरूर जुड़े रहे।
आपने क्या सीखा ?
हमे आशा है की आपको Kark Rekha ki sabse kam lambai kis rajya me hai ( कर्क रेखा की सबसे कम लंबाई किस राज्य में है ) विषय के बारे में दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी। अगर आपको इस विषय के बारे में कोई Doubts है तो वो आप हमे नीचे कमेंट कर के बता सकते है। आपके इन्ही विचारों से हमें कुछ सीखने और कुछ सुधारने का मोका मिलेगा।