Famous Kaise Bane: आज के समय में फेमस कौन नही होना चाहता? हर कोई चाहता है की उसका नाम हो और उसकी कोई विशेष पहचान हो। हम जब भी कोई जाते है और किसी ऐसे प्रख्यात व्यक्ति को देखते है जो पहले से काफी फेमस हो और उसके पास लोगो की भीड़ हो तो हमे भी लगता है की काश हम भी इतने फेमस होते है और हमारे आसपास भी लोग होते।
फेमस होने का सपना हर कोई देखता है। हर कोई सोचता है की उसका एक नाम हो और लाखों लोग उसके दीवाने हो और उससे ऑटोग्राफ मांगते हो। लेकिन हम जैसा सोचते है यह उतना आसान नही होता है। अब ज़माना बदल गया है अब यह सपना हकीकत लगने लगा है।
जैसे हम कई लोगो की विडियो देखते है की सोशल मीडिया पर कोई विडियो कितना जल्दी ही वायरल हो जाता है और कितनी तेजी से लोग भी वायरल हो रहे है और फेमस हो रहे है। एक समय ऐसा भी आता है जब कोई व्यक्ति अचानक प्रख्यात हो जाता है।
हम यह भी जानते है की सबकी किस्मातेक जैसी नही होती। हर कोई रातो-रात फेमस नही होता। वैसे भी हम जानते है की जो लोग अचानक वायरल होते है उनका नाम लोगो की जुबान पर कुछ दिन के लिए ही होता है। अब रानू मंडल को ही देख लीजये।
अगर आपको हमेशा के लिए फेमस होना है या ऐसा कुछ करना है जिससे लोग आपको जानने लगे तो आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे है जिससे आप काफी स्मार्ट तरीके से लोगो के बीच में फेमस हो सकते है। इस आर्टिकल को अंतिम तक जरुर पढ़े ताकि आपको इसके बारे में पूरी जानकारी मिल सके।
प्रख्यात क्यों होना है?
जैसा की हम जानते है की हर किसी के दिल में एक सपना होता है की वो फेमस बने और लोग उनको जाने। लेकिन क्या फेमस होने का मकसद एक जैसा ही होता है? जी!नही, कुछ लोग पैसा कमाने के लिए फेमस होते है तो कुछ लोग लोगो को अपनी और आकर्षित करने के लिए फेमस होते है।
काफी लोगो में मन में यह भी एक विचार होता है की अगर वो फेमस हो गये तो लोग उनकी बात सुनेंगे और लोग उनकी और आकर्षित होंगे। फेमस होने के बाद हर कोई उन्हें सम्मान ददेगा, दोस्त, यार, समाज सभी लोग। यही कारण है की लोग फेमस होना चाहते है।
फेमस होने के तरीके ( Famous kaise bane )
अगर आप फेमस होना चाहते है या अपना नाम कमाना चाहते है और आप चाहते है की लोग आपकी बात सुने तो आगे कुछ तरीके बताये जा रहे है। इन स्मार्ट और आसान तरीकों का इस्तेमाल आप कर सकते है।
Youtube से फेमस बने –
Youtube एक ऐसा जरिया है जिस पर विडियो बना कर हर कोई आसानी से फेमस हो सकता है। लेकिन हम जितना सोचते है यह उतना आसान नही है। विडियो बनाने के बाद और Youtube पर अपलोड करके उससे पैसे कमा सकते है।
यह एक ऐसा जरिया है जिसकी मदद से आप आसानी से फेमस हो सकते है। इससे आप काफी लम्बे समय तक फेमस बन सकते है। Youtube पर फेमस होने के लिए एक Youtube channel बनाना होता है। उसके बाद उस पर विडियो अपलोड करने होते है। Youtube पर फेमस होने के साथ ही आप उससे पैसे भी कमा सकते है।
लोगो की मदद कर के फेमस बने –
जरुरी नही है की आप विडियो बना कर ही फेमस हो सकते है। इसके अलावा कुछ ऐसे कार्य भी है जिसे आप कर सकते है और उसकी वजह से लोग आपको जानेंगे। इसकेअलावा आप कुछ ऐसा काम भी कर सकते है जिससे आप लोगो की समस्याओं को समझे और उनका समाधान निकालें।
अगर इसको एक उदाहरण से समझे तो अगर आपके पास कोई ऐसी Skill है जिससे आप कुछ ऐसा अविष्कार कर सकते है जिससे लोगो की मदद हो और लोग उनके बारे में जाने साथ आपके अविष्कार के बारे में जाने। इसके बारे में एक उदाहारण समझे तो जब शुरुआत में काम बिना कंप्यूटर के काम होता था। लेकिन आज हम कंप्यूटर के अविष्कारक चार्ल्स बेबेज को जानते है।
रियालिटी शो में टैलेंट दिखाकर प्रख्यात हो सकते हैं –
आज के समय में ऐसे कई टीवी शो आते है जिन पर आप अपना Audition देकर या उस पर Perform कर के लोगो तक अपनी पहुच बना सकते है। ऐसे कई शो होते है जिसे पूरी दुनिया में देखा जाता है और उस पर जो लोग आते है उनको भी लोग काफी प्यार देते है और वो ही लोग काफी फेमस होते है।
आज हम कपिल शर्मा को जानते है। हमारे साथ ही पूरी दुनिया कपिल शर्मा को जानती है। उन्होंने भी अपने फेमस होने की शुरुआत एक टीवी शो में Audition देने से ही की थी। आज हर कोई उनकी कॉमेडी और उनकी एक्टिंग का दीवाना है।
आप भी कई तरह के ऑडिशन दे सकते है और उनकी मदद से और उनके जरिये फेमस हो सकते है। इसके लिए इन्टरनेट की मदद से आप जानकारी ले सकते है।
किताबे लिखकर फेमस बने –
अगर आपको लिखने का शौक है तो आप किताबे लिख सकते है और उनकी मदद से आप फेमस हो सकते है। अगर आपके पास कोई विशेष Skill है या किसी ऐसे विषय पर आप किताब लिखना चाहते है जो लोगो तक आपकी पहुच बना सकती है।
ऐसे विषय पर लिखे जिसकी लोगो को जरूरत हो या जिसे लोग पढना चाहते हो। उन किताबों को लिख कर उसकी मदद से आप पैसा भी कमा सकते है और उसकी वजह से आप फेमस भी हो सकते है।
अंतिम शब्द
मैं उम्मीद करता हूँ की मेरे द्वारा शेयर की गई जानकारी Famous Kaise Bane आपको पसंद आई होगी। इसे आगे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें। यह जानकारी कैसी लगी हमे कमेंट में जरुर बताये।