दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा कौनसी है?

Duniya me sabse jyada boli jane wali bhasha

दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा ( Duniya me sabse jyada boli jane wali bhasha ) नमस्कार दोस्तों, देश और दुनिया में कई तरह की भाषाएँ बोली जाती है जैसे हिंदी, अंग्रेजी, अफ्रीकन इत्यादि। क्या आप जानते है की दुनिया की वे कौनसी भाषाएँ है जो दुनियां में सबसे ज्यादा बोली जाती है। आईये जानते है इसके बारे में विस्तार से – 

दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा 

वैसे तो दोस्तों, हर देश की अपनी अलग भाषा है और अलग – अलग देशों में अलग भाषा बोली जाती है। भारत में हिंदी सबसे ज्यादा बोली जाती है तो इंग्लैंड में अंग्रेजी सबसे ज्यादा बोली जाती है। ऐसे ही दुनिया की कई भाषाएँ है जो सबसे ज्यादा बोली जाती है वो इस प्रकार है।

दुनिया की 10 सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा में से इन भाषाओँ को बोलने वाले लोग है। 

#1 मदारिन भाषा

अगर हम बात करे दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा की तो इसमें सबसे पहले नंबर पर मदारिन भाषा आती है। इस भाषा को लगभग 1।11 अरब लोगो द्वारा बोला जाता है। यह भाषा चीन की राजभाषा है और चीन में ही इसे सबसे ज्यादा बोला जाता है। दुनिया में जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़े देश में इस भाषा को सबसे ज्यादा बोला जाता है। 

हम अक्सर अग्रेजी भाषा को ही सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा के रूप में जानते होंगे, परन्तु ऐसा नही है। सच्चाई कुछ और ही है। अंग्रेजी भाषा को सबसे ज्यादा बोलने वाली भाषा में दुसरे नंबर पर रखा जाता है। 

#2 अंग्रेजी भाषा

अंग्रेजी जो की दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। यह इंग्लैंड की मुख्य और राजभाषा है। अंग्रेजी अंग्रेजों की भाषा है। अंग्रेजों ने जहा भी राज किया वहा अंग्रेजी भाषा का प्रचार प्रसार किया। इस भाषा को पूरी दुनिया में लगभग 98।3 करोड़ लोग बोलते है। इतना ही नही भारत के कुछ राज्यों में भी अंग्रेजी सबसे ज्यादा बोली जाती है। दक्षिण भारत में लोग हिंदी से ज्यादा अंग्रेजी बोलना पसंद करते है। 

#3 हिंदी भाषा

हिंदी हमारे देश की राजभाषा है। हिंदी सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषाओँ में तीसरे नंबर पर रखी जाती है। हिंदी भाषा को भारत में ही नही बल्कि भारत के बाहर भी कई देशों में बोली जाती है। आपने फिजी देश का नाम सुना होगा, फिजी में भी हिंदी सबसे ज्यादा बोली जाती है। दुनिया में लगभग 45 करोड़ लोग हिंदी बोलना पसंद करते है। इसमें से विदेश में 10 करोड़ लोग हिंदी बोलना पसंद करते है। 

#4 स्पेनिश

अंग्रेजी की तरह भी स्पेनिश भाषा भी एक महत्वपूर्ण भाषा है। इसको लिखने का तरीका बिलकुल अंग्रेजी भाषा की तरह ही है परन्तु इस भाषा को बोलने और इस भाषा के शब्दों का अलग ही मतलब होता है। बता दे की स्पेनिश स्पेन देश की आधिकारिक भाषा है। स्पेन के अलावा और भी कई देशों में इस भाषा का चलन है। इस भाषा को लगभग 52 करोड़ लोग बोलते है। 

#5 अरबी भाषा

दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी भाषा के रूप में अरबी भाषा को जाना जाता है। यह अरब देशों की सबसे पसंदीदा भाषा है। यह भाषा सऊदी अरब, यमन इत्यादि देशीं में बोली जाती है। अरबी भाषा इस्लाम धर्म की एक भाषा है जिसे तक़रीबन 42 करोड़ लोग बोलते है। 

#6 मलय भाषा

पूर्वी देशों में इस भाषा को काफी पसंद किया जाता है। इस भाषा को काफी देशों में बोला जाता है, यही कारण है की इस भाषा को दुनिया में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषाओँ की सूची में शामिल किया जाता है।

मलेशिया, सिंगापूर इत्यादि देशों में बोली जाने वाली इस भाषा के कारण इस भाषा को दुनिया की छठी सबसे ज्यादा प्रशिद्ध भाषा के रूप में जाना जाता है। इस भाषा को बोलने वाले लोगो की संख्या तक़रीबन 28 करोड़ है। जो की काफी ज्यादा है। 

#7 रुसी भाषा

हम जानते है की दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस है। तो जाहिर सी बात है की इस देश की भाषा की भी काफी पोपुलर होगी। वैसे ही रुसी भाषा को भी दुनिया की सबसे ज्यादा बोले जानी वाली भाषाओं की सूची में शामिल किया गया है। रुसी भाषा दुनिया की 7वीं सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। 

दुनिया में तक़रीबन 28 करोड़ लोग रुसी भाषा का उच्चारण करते है। रूस के अलावा यूरोप के भी कई देशों में इस भाषा का गुणगान किया जाता है। इस रुसी भाषा को हम सातवें नंबर पर रखते है। 

#8 बंगाली

बंगाली भाषा को हमारे पडोसी देश बांग्लादेश के अलावा भारत के कुछ पूर्वी राज्यों में बोला जाता है। पूरी दुनिया में केवल भारत और भारत के पडोसी देश के अलावा दुनिया के और भी कई हिस्सों में इस बंगाली भाषा को बोला जाता है। बावजूद इसके इस भाषा को 26.1 करोड़ लोग बोलते है और इस कारण से यह भाषा दुनिया की सातवीं सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। 

#9 पुर्तगाली भाषा

पूरी दुनिया में पुर्तगाल देश अपनी ख़ूबसूरती के लिए प्रशिद्ध है। इस देश की राजभाषा पुर्तगाली भी दुनिया के कई देशों में बोली जाती है। पुर्तगाली भाषा को पूरी दुनिया में तक़रीबन 23 करोड़ लोगो द्वारा बोला जाता है। पुर्तगाली भाषा की पुर्तगाल के अलावा अंगोला, ब्राज़ील, मोजाम्बिक इत्यादि देशों में बोला जाता है। इस दुनिया की नोवीं सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। 

#10 फ्रेंच भाषा

दुनिया की दसवीं सबसे ज्यादा बोली जाने वाली इस भाषा की सूची में हमने इस फ्रेंच भाषा को 10वें नंबर पर रखा है। यह भाषा फ्रांस देश की आधिकारिक भाषा है बावजूद इसके यह भाषा दुनिया के और भी कई देशों के हिस्सों में बोली जाती है। पूरी दुनिया में इस भाषा को तरिबन 22 करोड़ लोगो द्वारा बोली जाती है। 

यह है दुनिया की 10 सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा। इसके अलावा और भी कई भाषा है जो दुनिया के अलग – अलग देशों में बोली जाते है, परन्तु हमने इसमें 10 भाषाओँ को ही कवर किया है ताकि आपको इनके बारे में विस्तृत जानकारी दी जा सके। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *