कंप्यूटर में इनपुट और आउटपुट डिवाइस क्या होते है?

Computer me input and output

कंप्यूटर में इनपुट और आउटपुट डिवाइस ( Computer me input and output ) नमस्कार दोस्तों, जैसा की हम जानते है कि कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है। कंप्यूटर एक मशीन है जो यूजर द्वारा दिए गए डाटा को लेता है और उसको प्रोसेस कर के उसके आधार पर आउटपुट देता है। 

कंप्यूटर के बारे में काफी विषय है जिन्हें सब को जानना चाहिए, वैसे ही कंप्यूटर में कई इनपुट और आउटपुट डिवाइस होते है। इस आर्टिकल में हम आपको कंप्यूटर में इनपुट और आउटपुट डिवाइस के बारे में विस्तृत जानकारी देने का प्रयास करेंगे। 

कंप्यूटर में इनपुट और आउटपुट डिवाइस –

कंप्यूटर कोई एक अकेला डिवाइस नही होता है बल्कि इसमें कई अलग-अलग डिवाइस जुड़े हुए होते है। इसमें माउस, कीबोर्ड, प्रिंटर इत्यादि होते है जिसमे कई तरह के हार्डवेयर होते है जिसमे कुछ इनपुट तो कुछ आउटपुट डिवाइस होते है। 

Input device

कंप्यूटर में कई सारे डिवाइस होते है इनपुट का काम करते है। अब आप सोच रहे होंगे की यह इनपुट डिवाइस क्या होता है। सामान्य भाषा में देखे तो इनपुट का मतलब उस प्रकार के डिवाइस से होता है जिसकी मदद से किसी भी डाटा को कंप्यूटर के अंदर भेजा जाता है। 

वैसे तो कंप्यूटर में कई तरह के इनपुट डिवाइस होते है और समय-समय के साथ यह बढ़ते जा रहे है। कंप्यूटर में इनपुट डिवाइस की सूची तो काफी लम्बी है परन्तु कुछ डिवाइस के बारे में आपको हम इस आर्टिकल में बता रहे है। 

Mouse : 

Computer में सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाला डिवाइस माउस है जो कंप्यूटर में हाथ के रूप में काम करता है। कंप्यूटर में माउस की मदद से किसी भी फाइल, फोल्डर को मूव, कॉपी, ओपन इत्यादि किया जा सकता है जो की काफी आसान प्रोसेस है। 

माउस, कंप्यूटर में वैसे तो माउस कई तरह के होते है जैसे तार वाले माउस, ब्लूटूथ वाले माउस, युएसबी वाले माउस इत्यादि। माउस एक इनपुट डिवाइस है। 

Keyboard : 

कीबोर्ड भी एक तरह का इनपुट डिवाइस है जो कंप्यूटर मी किसी भी डाटा, वर्ड, नंबर इत्यादि को लिखने के लिए इस्तेमक किया जाता है। कंप्यूटर में कीबोर्ड और माउस दोनों ही जरुरी डिवाइस है जिसकी मदद से कंप्यूटर को ऑपरेट किया जाता है। 

Scanner : 

Scanner भी एक तरह का इनपुट डिवाइस है जिसके माध्यम से कंप्यूटर में किसी भी फोटो, डॉक्यूमेंट या पेपर को स्कैन कर के डाटा के रूप में कंप्यूटर में सेव किया जाता है। स्कैनर कंप्यूटर में एक आवश्यक डिवाइस है परन्तु जरुरी नही है। इसकी मदद से कोई भी फाइल या फोटो को स्कैन किया जा सकता है। 

इसके अलावा और भी कई तरह के इनपुट डिवाइस है जिनका इस्तेमाल कंप्यूटर में किया जाता है। यह वो इनपुट डिवाइस है जिनका इस्तेमाल सामान्य तौर पर किया जाता है। 

Output device

कंप्यूटर में इनपुट डिवाइस के अलावा आउटपुट डिवाइस भी होते है जो मुख्य रूप से कंप्यूटर में से डाटा को बाहर निकालने के लिए या प्रिंट करने के लिए इस्तेमाल किये जाते है। Computer में वैसे तो कई तरह के आउटपुट डिवाइस का इस्तेमाल किया जाता है जिनमे से यह कुछ निम्न है – 

Printer : 

कंप्यूटर में आउटपुट डिवाइस के रूप में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला डिवाइस प्रिंटर है। प्रिंटर का इस्तेमाल कंप्यूटर में से किसी भी डाटा को प्रिंट करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कंप्यूटर में किसी भी फोटो या किसी भी डाटा को प्रिंट निकाला जा सकता है। इसके लिए कंप्यूटर में प्रिंटर का इस्तेमाल किया जाता है। 

Speaker : 

कंप्यूटर में प्रिंटर के अलावा स्पीकर भी एक और आउटपुट डिवाइस होते है जो की कंप्यूटर में से साउंड को बाहर भेजता है। हम कंप्यूटर में किसी भी तरह के गाने सुनते है या विडियो देखते है तो उस समय जो आवाज बाहर आती है वो आउटपुट डिवाइस स्पीकर के साथ ही आती है। 

इसके अलावा और भी कई तरह के आउटपुट डिवाइस है जिनका इस्तेमाल कंप्यूटर में किया जाता है। यह वो आउटपुट डिवाइस है जिनका इस्तेमाल सामान्य तौर पर किया जाता है।

कुछ अन्य डिवाइस

कंप्यूटर में कुछ और डिवाइस होते जो इनपुट और आउटपुट दोनों तरह के लिए जाना जाता है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण डिवाइस होता है पेन ड्राइव। पेन ड्राइव एक ऐसा डिवाइस है जिसमे कंप्यूटर से डाटा लिया भी जा सकता है और पेंड ड्राइव में पड़ा डाटा कंप्यूटर में भेजा भी जा सकता है। 

Pen drive : 

यह कंप्यूटर का सेकेंडरी डिवाइस के रूप में जाना जाता है। इस डिवाइस का इस्तेमाल डाटा स्टोर करने के लिया किया जाता है। इस डिवाइस में डाटा स्थाई रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है। पेन ड्राइव का इस्तेमाल डाटा ट्रान्सफर करने के लिया ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। 

अंतिम शब्द

इस लेख में हमने कंप्यूटर में इनपुट और आउटपुट डिवाइस ( Computer me input and output ) के बारे में संक्षित रूप से बताने का प्रयास किया है। उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आएगा। 

यह भी पढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *