5 का पहाडा

5 ka pahada
5 ka pahada ( 5 का पहाडा ) स्वागत है हमारे सभी नन्हे पाठक को जो इस पोस्ट पर आये है। गणित एक ऐसा विषय है जो न सिर्फ पढाई का एक हिस्सा है बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में हम इसका इस्तेमाल हर रोज करते है। दुकान से लेकर घर तक हर जगह हमे गणित के भिन्न भिन्न रूप की नजर आती रहती है। चाहे वो सामान की खरीदारी हो या फिर पैसों की लेनदेन, हिसाब रखने के लिए हमे गणित की बुनियादी ज्ञान होना बेहद जरुरी है।
अब तक तो आप सभी संख्यायों से बखूबी परिचित हो चुके होंगे, इसके साथ साथ जोड़/योग, घटाव, गुणा और विभाजन से भी थोड़े बहत परिचित हो चुके होंगे। इन सब के लिए आपको पहाड़ा की अहमियत को समझना काफी जरुरी हो जाता है। पहाड़ा के मदद से आप बड़े से बड़े गुणा को भी काफी आसानी से कर सकते है बिना किसी के मदद से।
पहाड़ा क्या होता है?
पहाड़ा किसी भी संख्या की गुणा का एक रूप ही होता है। पहाड़ा में हम किसी निर्दिष्ट संख्या के एक से लेकर दस तक के गुणा रूप को देखते है। इसको याद रखने से हमे किसी संख्या की गुणा करते वक़्त हमे झट से याद आ जाता है कि किसी संख्या के एक से लेकर दस तक के गुणा कितना होता है।
पहाड़ा की बारे एक और विशेष बात यह है कि किसी संख्या को अगर हम उसी संख्या से कई बार जोड़ा या फिर योग करते है तो उसे बार बार योग करने से बहतर है कि उसे जितनी बार योग किया गया हो उससे गुणा करदे, जवाब सामान ही मिलेंगे।
उदाहरण के लिए, अगर हम 8 रुपये वाले सामान ८ खरीदते है, तो उसके लिए हम ३ को ८ बार जोड़ा करते है। इससे समय के साथ साथ गलतियों की भी गुंजाइस होती है। ३ को ८ बार जोड़ने से हमे २४ मिलता है, जब के ३ को ८ से गुणा कर्म पर भी हमे २४ ही मिलता है। और मजे की बात यह के ३ के पहाड़ा में आठे भी २४ होता है।
5 का पहाड़ा की शब्द रूप
तो चलिए अब देखते है 5 के पहाड़ा की शब्द रूप
- पांच एकम पांच
- पांच दूनी दस
- पांच तिया पंद्रह
- पांच चौके बीस
- पांच पंचे पच्चीस
- पांच छक्के तिस
- पांच साते पैंतीस
- पांच आठे चालीस
- पांच नावे पेंतालिस
- पांच दहे/दहिये पचास
5 का पहाड़ा गुणा के रूप में
- 5×1= 5
- 5×2 = 10
- 5×3 = 15
- 5×4 = 20
- 5×5 = 25
- 5×6 = 30
- 5×7 = 35
- 5×8 = 40
- 5×9 = 45
- 5×10= 50
पहाड़ा में 1 से लेकर 10 तक के गुण रूप होते है, क्यों के पहाड़ा के उद्देश्य गणित को सरल तथा यद् रखने में सहज बनाना होता है इसीलिए हम इसे ज्यादा का गुण किसी पहाड़ा में नहीं देखते। पर आप इसके आगे गुणा करके भी पहाड़ा बना सकते है।
उदाहरण के लिए
- 5×11 = 55
- 5×12 = 60
- 5×13 = 65
- 5×14 = 70
- 5×15 = 75
- 5×16 = 80
- 5×17 = 85
- 5×18 = 90
- 5×19 = 95
- 5×20 = 100
अंतिम शब्द
इस लेख में आपको 5 ka pahada ( 5 का पहाडा ) के बारे में बताया गया है। उम्मीद है आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा।
यह भी पढ़े

मेरा नाम सुरेश कुमार सोलंकी है। मेरी रूचि नई चीजों के बारे में लिखना और उन्हें आप तक पहुँचाने में अधिक है। मुझे 3 वर्ष से अधिक Content writing का अनुभव है और 2 वर्ष से भी अधिक समय से ब्लॉग्गिंग कर रहा हूँ। मेरे द्वारा लिखा गया कंटेंट आपको कैसा लगा, कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। आप इनसे नीचे दिए सोशल मीडिया हैंडल पर जरूर जुड़े।